About Us
हमारी फिलोसोफी
प्राचीन भारत में शुद्ध और न्यूनतम जीवनशैली ही जीने का सही तरीका था। हमारी सभ्यता और प्रबुद्ध आत्माओं के अनुसार स्वयं, प्रकृति और समुदाय की समझ और उनके प्रति प्रेम ही मानव क्षमता को अधिकतम करने का मार्ग रहा है।
परन्तु समय के साथ दुनिया बदल गयी, प्राथमिकताएँ बदल गयी और हमारा नजरिया बदल गया। लेकिन भारतीय जीवन शैली, जिसे सदियों से आजमाया और परखा जा रहा है, अभी भी सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए एक स्थायी तरीका है और आज के आधुनिक समय में भी लागू है।
अपने दृष्टिकोण को भौतिक से आध्यात्मिक में बदलना और सचेत जीवन पर ध्यान केंद्रित करना समय की आवश्यकता है।


हमारा मिशन
पावन के माध्यम से हम लोगों को भारतीय जड़ों से पुनः जोड़ने और इस ज्ञान को सुलभ बनाने का उद्देश्य रखते हैं। विश्व के हर व्यक्ति को खुश रहने और जीवन में उद्देश्य ढूंढने में सहयोग देने के लिए हम सदा तत्पर है, वो भी पूरे स्वदेशी तरीके से। भारत का असली सार ही हमारा केंद्र है।
समृद्ध प्राचीन ज्ञान, प्रथाओं और विज्ञान के संयोजन से हम विश्व को संतुलित, सुखद और सार्थक जीवन जीने का मार्ग दिखाना चाहते हैं।
पावन को एक विश्वसनीय मार्गदर्शक समझें जो आपको जीवन में अनुसरण योग्य ज्ञान देने के साथ साथ सही निर्णय और अच्छे-बुरे का भेद करना भी सिखाता है।
भारतीय जीवनशैली - जीने का सही ढंग
Play Video about Paavan Spirituality App - पावन ऐप