fbpx

Explore 7 Major Ashrams Of Haridwar With The Best Accommodation In Hindi

ashrams in haridwar

हरिद्वार भारत के उत्तराखंड में स्थित एक पवित्र धार्मिक स्थल है। हरिद्वार अर्थात “भगवान तक पहुंचने का द्वार “। हरिद्वार को गंगाद्वार, कपिला, मायापुरी, मोक्षद्वार के नाम से भी जानते है। यह स्थान धार्मिक होने के साथ साथ पर्यटन स्थल भी है। यहाँ का अद्भुत और अलौकिक वातावरण भक्तों का मन मोह लेता है। जो भी व्यक्ति इस पवित्र भूमि पर एक बार आ जाता है। उसे यहाँ से वापस जाने का मन नहीं होता।

यदि आप भी इस पावन नगरी हरिद्वार जाने का विचार कर रहे और चाहते है कि आपको सस्ते और अच्छी व्यवस्था वाले हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) मिल जाए, तो हम आपके लिए हरिद्वार के कुछ ऐसे ही आश्रम की लिस्ट लेकर आये है। तो चलिए जानते है Top 7 Free Ashrams in Haridwar कौन कौन से है ?

 

निशुल्क आश्रम हरिद्वार (Ashrams In Haridwar)

आपको बता दे कि निशुल्क आश्रम हरिद्वार (ashrams in haridwar) में नीचे दिए गए आश्रम प्राचीन भारतीय परम्परा को अपने अपने आश्रम में जीवंत रखे हुए है। गंगा आरती, योग, ध्यान, सत्संग आदि इन आश्रमों में नियमित रूप से संचालित होते रहते है।

1) शांतिकुंज आश्रम (Shantikunj Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Shantikunj Ashram

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में प्रमुख और महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में से एक शांतिकुंज आश्रम है। यह आश्रम पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित किया गया है। यह अखिल विश्व गायत्री परिवार का मुख्यालय भी है। गायत्री परिवार द्वारा यहाँ पर समस्त भक्तों, साधु संतो और साधकों के लिए निशुल्क रहने की व्यवस्था है, साथ ही निशुल्क भोजन भी दिया जाता है।

Address: Shantikunj, Shantikunj Rd, Motichur, Haridwar, Uttarakhand 249411

Opening Hours: 24 hours

Official Website: http://www.awgp.org

आश्रम की खूबी : शांतिकुंज आश्रम भारत का सबसे बड़ा आश्रम है। यह आश्रम अपने में भारतीय विरासत को समेटे हुए है। यहाँ पर जो सात्विक एनर्जी और सुकून आपको मिलगा और कहीं नहीं मिल सकता।

 

2) वासुदेव आश्रम (Vasudev Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Vasudev Ashram

यदि आप हरिद्वार के दर्शनीय स्थल पर घूमने के लिए आ रहे है तो वासुदेव आश्रम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा चुनाव है। इस आश्रम में आपको निशुल्क रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी।

Address: X5FH+8RQ, Bhagirathi Nagar, Bhoopatwala, Haridwar, Uttarakhand 249411

Opening Hours: 24 hours

Official Website:  http://shrivasudevashram.com/

आश्रम की खूबी : इस आश्रम में देवी देवताओं की मूर्तियाँ कांच द्वारा निर्मित है। जो कि आकर्षण का केंद्र है।

 

You will also ❤️ these:

17 Powerful Quotes on Karma by Lord Buddha

11 Powerful Self-Confidence Quotes by Swami Vivekanand

 

3) सप्त ऋषि आश्रम (Saptrishi Ashram Haridwar )

Ashrams in Haridwar - Saptrishi Ashram

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में सप्तऋषि आश्रम आध्यात्मिक विरासत स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहाँ पर सप्तऋषियों ने आराधना की थी। साधना के दौरान गंगा जी के तेज बहाव के कारण सप्तऋषियों का ध्यान भंग हो गया और उन्होंने गंगा जी को सात भागों में विभाजित कर दिया। इस आश्रम में रहने के लिए बड़े बड़े कमरे है। यहाँ पर छात्रों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है ।

Address: X5PW+W42, Bhoopatwala, Haridwar, Uttarakhand 249410

Opening Hours: 9:00 AM To 6:00 PM

आश्रम की खूबी : सात ऋषियों द्वारा यहाँ पर ध्यान करने से यह स्थान बहुत ही पवित्र है। योग ध्यान करने हेतु यह आश्रम एक बहुत ही अच्छा केंद्र माना जाता है।

 

4) प्रेम नगर आश्रम (Prem Nagar Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Prem Nagar Ashram

 हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में प्रेम नगर आश्रम भी अच्छा विकल्प हैप्रेम नगर आश्रम श्री हंस जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया है। यह आश्रम गंगा के तट पर स्थित सबसे पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक है। प्रेम नगर आश्रम में रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था मिलती है।

Address: Jwalapur Rd, Prem Nagar, Haridwar, Uttarakhand 249407

Opening Hours: 9:00 AM To 10:00 PM

Official Websitehttps://shripremnagarashram.org/

आश्रम की खूबी : प्रेम नगर आश्रम में गोवर्धन हाल आकर्षण का केंद्र है। यह हॉल विशाल है जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर योग हेतु हॉल, सत्संग भवन व् मंदिर भी है।

 

5) व्यास आश्रम (Vyas Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Vyas Ashram

व्यास आश्रम गंगा नदी के तट के समीप बना हुआ है। यहाँ पर रहने वाले कमरे बहुत साफ और स्वच्छ है। यदि आप इस आश्रम में रुकते है तो आपको खाना निशुल्क दिया जाता है। शाम के समय यहाँ से गंगा नदी का दृश्य बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है।

Address: Sadhubela, Haripur Marg, Shantikunj, Haridwar – 249411

Opening Hours: 6:30 AM To 12:00 PM & 3:00 AM To 8:00 PM

Official Website : http://www.kashimath.org/

आश्रम की खूबी : इस आश्रम में प्रतिदिन वेद व्यास जी की पूजा अर्चना की जाती है। जो लोग शांति की तलाश में है उन्हें यहाँ आकर आत्मशांति का अनुभव होता है। यहाँ पर पेड़ अधिक होने के कारण वातावरण बहुत ही मनोरम रहता है।

 

Download Paavan Yoga & Meditation App

 

6) माँ आनंदामयी आश्रम (Ma Anandamayi Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Ma Anandamayi Ashram

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में माँ आनंददायी आश्रम भी अपना एक अलग स्थान रखता है। माँ आनंदामयी आश्रम भी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह आश्रम हरिद्वार के कनखल में है। संत श्री माँ आनंदमयी की इस आश्रम में समाधी भी है।

Address: Brahm Vihar Colony, Kankhala, Mayapur, Haridwar, Uttarakhand, 249408

Opening Hours: 6:00 AM To 8:00 PM

Official Website: https://www.anandamayi.org/

आश्रम की खूबी : इस आश्रम में कई अन्य इमारतें भी बनी हुयी है। जैसे कि माँ आनंदमयी संग्रहालय, गायत्री यज्ञशाला, शंकराचार्य हॉल आदि जो की देखने योग्य है।

 

7) वाल्मीकि आश्रम (Balmiki Ashram Haridwar)

Ashrams in Haridwar - Valmiki Ashram

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में वाल्मीकि आश्रम भी एक अच्छा चुनाव है । वाल्मीकि आश्रम में यदि आप तीन दिनों के लिए रहते है तो आपको रहना और खाना निशुल्क मिल जायेगा। और यदि आप तीन दिन से अधिक रहते है तो आपको रहने के लिए सस्ता किराया देना होगा। यह आश्रम रेलवे स्टेशन से कम दूरी पर स्थित है।

Address: Gulab Bagh, Gyan Lok Colony, Mayapur, Haridwar, Uttarakhand 249408

Opening Hours: 6:00 AM To 10:00 PM

आश्रम की खूबी : पतंजलि योगपीठ के नजदीक होने के कारण लोग यहाँ रहने के लिए आते है। साथ ही इस आश्रम की व्यवस्थाएं उत्तम है। जिस कारण लोग यहाँ रहना पसंद करते है।

आशा है की आपको उपरोक्त haridwar ashram list को पढ़कर हरिद्वार में निशुल्क और अच्छी सुविधाओं वाले आश्रमों के बारे में जानकारी हो गयी है। जब भी आप हरिद्वार तीर्थ स्थल पर घूमने के लिए जाए तो इन free ashrams in haridwar की सुविधाओं का लाभ ले और अपनी यात्रा को यादगार बनाये।

 

Download Paavan Self Development App

 

Frequently Asked Questions

Question: हरिद्वार के किन आश्रमों में फ्री में रहा जा सकता है ?
हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम (ashrams in haridwar) में शांतिकुंज आश्रम, वासुदेव आश्रम, सप्त ऋषि आश्रम, प्रेम नगर आश्रम, व्यास आश्रम आदि निशुल्क सेवाएं प्रदान करते है।

 

ऐसा और ज्ञान पाना चाहते हैं? यह भी पढ़ें फिर:

भगवान विष्णु के 10 अवतार तथा हर अवतार के पीछे की कहानी और उनका महत्व

10 Important & Powerful Ramayan Ke Dohe With Meaning

 

Subscribe To Our Well-Being Newsletter

Get your daily dose of motivation, mindfulness and well-being delivered directly to your inbox.

Related Posts

Paavan App

Become better, in just 10 minutes a day.

Enter the world of self-discovery and growth. Transform your relationships, career, health and self-care regime with:

✔️ Daily affirmations, stories & relaxing music

✔️ Guided meditations & mindfulness exercises

✔️ Expert-led programs & micro-courses

Trusted by 1M+ users | Rated 4.8 on Google Playstore