fbpx

Explore 7 Major Ashrams Of Rishikesh With The Best Accommodation In Hindi

Ashrams in Rishikesh

भारत देश में कई तीर्थ स्थल है, जो कि धार्मिक स्थल होने के साथ साथ अपने शांत और मनोरम वातावरण के लिए जाने जाते है। उन्हीं में से एक है ऋषिकेश। ऋषिकेश, उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। ऋषिकेश से बहने वाली गंगा नदी इस स्थान को और भी पवित्र बना देती है। यहाँ के प्राकृतिक स्थल सैलानियों का मन मोह लेते है।

आत्मशांति और सुकून हेतु बड़ी संख्या में लोग यहाँ आते है। जिसके चलते लोगों के रुकने के लिए यहाँ पर कई आश्रम बनाये गए है। Ashrams in Rishikesh उत्तम व्यवस्था तो प्रदान करते ही हैं साथ ही यह निशुल्क सुविधाएं भी देते हैं। आज हम आपको ऋषिकेश के कुछ ऐसे ही आश्रम बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है Top 7 Free Ashrams in Rishikesh.

 

निशुल्क आश्रम ऋषिकेश (List of Free Ashrams in Rishikesh)

ऋषिकेश एक योग नगरी है। जहाँ लोग योग और अत्याध्म के लिए भी आते है। बहुत से आश्रम ऋषिकेश में रहने की सुविधा निशुल्क प्रदान करते है। उनमे से कुछ आश्रमों की लिस्ट निम्न है।

1) परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan Ashram)

Ashrams in Rishikesh - Parmarth Niketan Ashram

ऋषिकेश के प्रमुख आश्रमों (Ashrams in Rishikesh) में से एक प्रमुख आश्रम परमार्थ निकेतन है। इस आश्रम को स्वामी सुकदेवानन्द द्वारा 1942 में बनवाया गया था। इस आश्रम का निर्माण गरीब व् अनाथ बच्चों हेतु वेद अध्यन के लिए करवाया गया था। आज भी यह आश्रम निशुल्क सेवाएं प्रदान करता है। यह आश्रम गंगा जी के समीप है जिस कारण गंगा आरती आसानी से देखने को मिलती है। यहाँ निवास की उत्तम व्यवस्था के साथ साथ योग और ध्यान का अध्यन भी करवाया जाता है।

Address : Near Main Market Road , Ram Jhula , Swarg Ashram , Rishikesh , Uttarakhand 249304

Opening Hours: 9:00 AM To 8:00 PM 

Official Website: http://parmarth.org/

आश्रम की खूबी : इस आश्रम में भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा को गंगा जी के मध्य में स्थापित किया गया है। जिसे देखने के लिए जहाँ श्रद्धालुओं भीड़ जमा होती है और लोग भोलेनाथ की इस विशाल प्रतिमा के साथ फोटो भी खिचवाते है।

 

You will also ❤️ these:

17 Powerful Quotes on Karma by Lord Buddha

11 Powerful Self-Confidence Quotes by Swami Vivekanand

A Complete Guide To 8 Elements of Yoga

 

2) गीता भवन ऋषिकेश (Geeta Bhawan )

Ashrams in Rishikesh - Geeta Bhawan

ऋषिकेश के अच्छे आश्रमों (Ashrams in Rishikesh) में गीता भवन का नाम भी शामिल है। यहाँ भी आपको रहने खाने आदि की उत्तम व्यवस्था मिलती है। गीता भवन में यदि आप सेवा कार्य करते है, तो आपको यहाँ रहना खाना निशुल्क हो जाता है। भक्तों के लिए यह आश्रम निशुल्क सेवाएं देता है। यहाँ पर करीब 1000 कमरों की व्यवस्था है।

Address : Swargashram rd , Swarg Ashram , Rishikesh , Uttarakhand 249304

Opening Hours : 8:30 AM To 10:00 PM

Official Website : gitapress.org

आश्रम की खूबी : ऐसा बताया जाता है गीता भवन के आयुर्वेदिक विभाग में दवाओं के निर्माण हिमालय द्वारा प्राप्त जड़ी-बूटियों व् गंगा जल से किया जाता है।

 

3) शिवानंद आश्रम ऋषिकेश (Sivananda Ashram)

Ashrams in Rishikesh - Sivananda Ashram

Ashrams in Rishikesh में शिवानंद आश्रम भी अपनी निशुल्क सुविधाएं प्रदान करता है। यह आश्रम राम झूला के समीप बना हुआ है। स्वामी शिवानंद जी ने 1936 में इस आश्रम की स्थापना की थी। वर्तमान में यह आश्रम डिवाइन लाइफ सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है। यह आश्रम योग हेतु सर्वोच्य केंद्र माना जाता है।

Address : Badrinath Rd , near Ram Jhula , P.O , Shivanandanagar , Rishikesh, Uttarakhand 249192

Opening Hours : 6:00 AM To 10:00 PM

Official Website : https://www.sivanandaonline.org/

आश्रम की खूबी : यदि आप आध्यात्मिक यात्रा में हिस्सा लेना चाहते है, तो शिवानंद आश्रम एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। लोग यहाँ शांतिपूर्ण प्रार्थना में शामिल होने के लिए आते है। यह आश्रम उन शोधकर्ताओं के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है जो यह शोध करना चाहते हैं कि योग और ध्यान कैसे अस्तित्व में आया ?

 

4) स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश (Swarg Ashram)

Ashrams in Rishikesh - Swarg Ashram

स्वर्ग आश्रम को काली कमली वाला के नाम से भी जाना जाता है। यह आश्रम गंगा नदी के तट के समीप स्थित है। यहाँ संस्कृत की शिक्षा निशुल्क कराई जाती है। स्वर्ग आश्रम में सत्संग का आयोजन भी निशुल्क किया जाता है।

Address : Swarg Ashram , Rishikesh , Uttarakhand , 249304

Opening Hours : 6:00 AM To 8:00 PM

आश्रम की खूबी : स्वर्ग आश्रम के अंदर बहुत सारे आश्रम और मंदिर हैं। यह आश्रम और मेडिटेशन केंद्र के लिए जाना जाता है।

 

5) महर्षि ध्यान पीठ आश्रम (Maharishi Mahesh Yogi’s Ashram)

Ashrams in Rishikesh - महर्षि ध्यान पीठ आश्रम

महेश योगी जी ने महर्षि ध्यानपीठ आश्रम की स्थापना की है। यह आश्रम संस्कृत विद्यालय भी चलाता है। जहाँ पर छात्रों की शिक्षा और भोजन निशुल्क रहता है। इस आश्रम को शंकराचार्य नगर के नाम से भी जाना जाता है।

Address : 4856+RVP , Swarg Ashram , Rishikesh , Uttarakhand 249304

Opening Hours : 9:00 AM To 6:00 PM

आश्रम की खूबी : महर्षि ध्यानपीठ आश्रम में चौरासी कन्दराएँ चौरासी सिद्धों की स्मृति में बनायीं गयी है। इस आश्रम में धरती के भीतर गुफाओं का भी निर्माण किया गया है, जहाँ पर साधको को योग की शिक्षा दी जाती है। इस शिक्षा को प्राप्त करने के लिए लोग विदेश से भी आते है।

 

Download Paavan Yoga & Meditation App

 

6) भारत हेरिटेज सर्विसेज (Bharat Heritage Services)

Ashrams in Rishikesh - Bharat Heritage Services

Ashrams in Rishikesh में यह एक योग विद्यालय है। जहाँ पर योग, ध्यान आदि की कक्षाएं फ्री में संचालित होती है। यदि आप यहाँ पर वोलेंटियर बनते है तो आप यहाँ फ्री में रह सकते है। साथ ही आपको खाने की सुविधा भी फ्री रहेगी।

Address : 273 ,Haridwar Road , NH 58 , Ganga Vihar Colony , Kolghatti , Rishikesh , Uttarakhand 249201

Opening Hours : 8:00 AM To 6:00 PM

Official Website : www.ayurvedaheritage.org

आश्रम की खूबी : यहां पर योग का अध्ययन कराया जाता है। जिसे सीखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। साथ ही यह अध्ययन हेतु कई सुविधाएं भी प्रदान करता है।

 

7) श्री संत सेवा आश्रम (Shree Sant Sewa Ashram)

Ashrams in Rishikesh - Shree Sant Sewa Ashram

श्री फलाहारी बाबा ने श्री संत सेवा आश्रम की स्थापना की है। यह रामानंद सम्प्रदाय के अनुयायी है। यहाँ पर संस्कृत विद्यालय संचालित किया जाता है। जिसमे निशुल्क शिक्षा दी जाती है। साथ ही यहाँ रुकने वाले यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएँ है|

Address : Sant sewa ashram , Lakshman Jhula , Laxman Jhula , Rishikesh , Uttarakhand 249201

Opening Hours: 10:00AM To 8:00 PM

Official Website : www.santsewaashram.org

आश्रम की खूबी : इस आश्रम में योग और अत्याध्म हेतु बड़े बड़े रूमों की व्यवस्था है। जो कि लोगो के आकर्षण का केंद्र है। 

यदि आप भी ऋषिकेश जाने का मन बना रहे है तो आप इन निशुल्क आश्रम Rishikesh को चुन सकते है, जो कि आपके बजट में भी आएंगे साथ ही आपको यहाँ कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी जैसे योग अभ्यास ,ध्यान ,कीर्तन , भजन संध्या आदि।

 

Download Paavan Growth App

 

Frequently Asked Questions

Question: Ashrams in Rishikesh के किन आश्रमों में फ्री में रह सकते हैं?

ऋषिकेश के कुछ आश्रम जैसे -परमार्थ निकेतन, गीता भवन ऋषिकेश, शिवानंद आश्रम ऋषिकेश,स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश,भारत हेरिटेज सर्विसेज आदि में फ्री रुकने की सेवाएं उपलब्ध है।

Question: Ashrams in Rishikesh के प्रसिद्ध आश्रम कौन से है ?

ऋषिकेश में प्रसिद्ध आश्रमों में कुछ नाम भारत हेरिटेज सर्विसेज, गीता भवन ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन आदि है।

 

ऐसा और ज्ञान पाना चाहते हैं? यह भी पढ़ें फिर:

गणेश जी के इन 12 प्रसिद्ध नामों से हो जाती है हर बाधा दूर

51 पवित्र और प्रसिद्ध शक्ति पीठ जिसके दर्शन माता के हर भक्त को करने चाहिए

 

Subscribe To Our Well-Being Newsletter

Get your daily dose of motivation, mindfulness and well-being delivered directly to your inbox.

Related Posts

Paavan App

Become better, in just 10 minutes a day.

Enter the world of self-discovery and growth. Transform your relationships, career, health and self-care regime with:

✔️ Daily affirmations, stories & relaxing music

✔️ Guided meditations & mindfulness exercises

✔️ Expert-led programs & micro-courses

Trusted by 1M+ users | Rated 4.8 on Google Playstore